फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडीएफ से कांग्रेस का सूफड़ा साफ, भाजपाइयों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड (डीसीडीएफ) पौड़ी गढ़वाल के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। सोमवार को संचालक और अन्य सदस्यों के चुनाव होने के बाद मंगलवार को डीसीडीएफ के बोर्ड का गठन किया गया। इसमें रविंद्र सिंह को अध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। डीसीडीएफ की ओर से जिला और प्रदेश स्तर की समितियों के लिए डेलीगेट्स चयनित किए गए। डीसीडीएफ बोर्ड से कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने इस मौके पर समर्थकों के साथ बाजे-गाजों के साथ नगर में विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी लोनिवि पाबौ के सहायक अभियंता सीताराम डोभाल और सचिव राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को डीसीडीएफ बोर्ड का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रविंद्र सिंह को अध्यक्ष व वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। उमेश त्रिपाठी को इफ्को देहरादून, गजेंद्र प्रसाद और साधना त्रिपाठी को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लि. हल्द्वानी, तारा सिंह को फल उत्पादन सहकारी समिति लि. हल्द्वानी, नरेश बिष्ट को किसान सहकारी चीनी मिल लि. नजीबाबाद, अनूप बड़थ्वाल और वैशाली मित्तल को जिला सहकारी बैंक गढ़वाल कोटद्वार, पुष्कर जोशी को पर्वतीय साग एवं फल क्रय विक्रय समिति, प्रेम सिंह रावत को गढ़वाल मोटर यूजर्स सहकारी समिति लि. रामनगर का संचालक और रणवीर सिंह को यातायात एवं पर्यटन सहकारी समिति लि. मुनी की रेती का संचालक चुना गया। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने नवनियुक्त बोर्ड पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों ने बाजे-गाजे के साथ नगर में मालवीय उद्यान तक विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें