फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बालासौड़ में पूर्व सैनिक के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

10 नवंबर को बालासौड़ निवासी पूर्व सैनिक हरीश चंद्र खुगशाल रात साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर शिब्बूनगर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वह करीब साढ़े दस बजे लौटे। इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और घर की आलमारी का लॉकर तोड़ते हुए घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना और अगले दिन सुबह तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन

कोटद्वार कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक के दौरान एसएसपी पौड़ी जोधराम जोशी ने नाराजगी जताते हुए कोतवाल सहित संबंधित बीट अधिकारी को चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस अभी तक अंधेरे में तीर चला रही है। उधर, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि चोर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें