कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक और जूनियर विद्यालयों की शीतकालीन जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता स्कूल बैंड की धुन पर मार्चपास्ट के साथ शुरू हो गई। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लखपत राज खुगशाल ने जिले के विभिन्न ब्लाकों की टीमों की मार्चपास्ट सलामी ली।
बृहस्पतिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय गढ़देवा का बीईओ दुगड्डा लखपत राज खुगशाल ने गढ़देवा का ध्वजारोहण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।
इस अवसर पर आयोजित 600 मीटर बालक सब जूनियर वर्ग की दौड़ में शरद शाहू ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और प्रवेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रेरणा काला ने पहला, निकिता ने दूसरा और संतोषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 800 मी. दौड़ में अमन सिंह, अखिलेश, दुर्गेश, बालिका वर्ग में सृष्टि बिष्ट, तोषी, सुनीता, 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रभु मेहता, सुनील रावत, साहिल, पांच किमी वाक रेस में कुणाल चौहान, गजेंद्र सिंह, अमन, बालिका वर्ग में संजना, सरिता, अंकिता ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपखंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, प्रतियोगिता सह संयोजक सीएम असवाल, यशवंत बिष्ट, बृजमोहन ममगाईं, विनोद नेगी, शंकर गौड़, भगवंत सिंह, राकेश मोहन रावत, धीरेंद्र सिंह रावत, विनोद पंत, अनीता बिष्ट, दर्शनी रावत, कुमकुम चौहान, महेश कुकरेती, सिद्धार्थ कोटनाला, सुशील चंद्र थलेड़ी आदि मौजूद थे। संचालन सुरदीप गुसाईं ने किया।
-फोटो