फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफैल डील, मंहगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। राफेेल डील, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से गुस्साए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के आह्वान पर युकां कार्यकर्ता स्थानीय बस अड्डे में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेट्रो पदार्थों के दामों में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है, लेकिन बावजूद इसके केंद्र सरकार मूल्य नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का वायदा करने वाली केंद्र सरकार ने राफेल विमानों की खरीद में जमकर भ्रष्टाचार किया। फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने बयान में स्वयं इसकी पुष्टि की है। पुतला दहन करने वालों में चौबट्टाखाल विधानसभा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहन नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, पूरण जैरवाण, संजय रावत, विकास रावत, आमोद रावत, विजेंद्र सिंह, अभिषेक नेगी व सन्नी रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें