कोटद्वार। दैनिक श्रमिक, संविदा, आउट सोर्स श्रमिक संघ ने समय पर वेतन का भुगतान सहित 14 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप कोहली की अगुवाई में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कोटद्वार और पौड़ी जिले में कार्यरत वन श्रमिकों की 14 सूत्री समस्याओं केे लेकर पीसीसीएफ जयराज से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रमिकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और न ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाती है। प्रमुख वन संरक्षक ने कुछ बिंदुओं पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों के समायोजन के बारे में विचार किया जाएगा और श्रमिकों की दशा सुधारने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कार्मिक, शिक्षक आउट सोर्स मोर्चा के इंद्रमोहन कोठारी, संघ के कोटद्वार इकाई के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, महामंत्री सुरेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिंह शामिल रहे।