कोटद्वार। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने गणित शिक्षण में शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की भूमिका विषय पर एक शैक्षिक चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने गणित विषय को टीएलएम के माध्यम से सरल बनाने पर जोर दिया गया।
शैक्षिक चर्चा में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के पाठ्य सामग्री के साथ ही टीएलएम का उपयोग किया जाना जरूरी है, जिससे बच्चे को विषय वस्तु समझने में आसानी होने के साथ ही शिक्षा के प्रति उसका लगाव भी पैदा होता है। फाउंडेशन के समन्वयक संजय नौटियाल ने बताया कि बहुत से शिक्षकों अपने विद्यालयों की कक्षाओं में टीएलएम का उपयोग कर शिक्षण व्यवस्था को सरल बनाया है। इस मौके पर राजीव थपलियाल, जसपाल असवाल, सरिता मेहरा, गरिमा रावत, विजयलक्ष्मी रावत, संगीता उनियाल, लक्ष्मी नैथानी, राजेश रावत, सतीश देवरानी, विपिन बड़ोला, मोहन सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।