फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड लक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की विदाई पर रंगारंग गुडलक समारोह आयोजित किया गया। वहीं गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी में कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह में हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित गुडलक विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें मेरे अंगने में, दिल चोरी साडा हो गया, कजरारे-कजरारे, चैत की चैत्वाली आदि प्रस्तुतियों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक अनुराधा शर्मा ने बच्चों को शुभकामना के साथ ही एकाग्रता और संयमता के साथ परीक्षा देने की अपील की। इस अवसर पर रोहित गुसाईं को मिस्टर एवीएन, कनक भारद्वाज को मिस एवीएन, केतन मेहता को मिस्टर स्पार्क और दिप्ति धूलिया को मिस स्पार्क के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा, मनीषा रावत व आकाश पाल आदि मौजूद थे।
श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में नौवीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राहुल भंडारी मिस्टर एसजीआरआर और पूर्णिमा कंडवाल मिस एसजीआरआर बनीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. गिरीश उनियाल, दीपक गौड़ व राकेश कंडारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें