फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाकोट में पांच दिवसीय गेंद मेले का गिंदी अभिनंदन के साथ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाकोट/कोटद्वार। भाबर के मवाकोट में मकर सक्रांति के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय पारंपरिक गेंद मेले का बुधवार को गिंदी अभिनंदन के साथ शुभारंभ हो गया। मेला समिति के पदाधिकारियों ने पिछले 40 वर्षों से लगातार पारंपरिक गेंद बनाने वाले बृजमोहन के घर पहुंचकर परंपरा के अनुसार उसका अभिनंदन किया। इसके बाद पारंपरिक गेंद को मवाकोट स्थित मेला स्थल तक हर्षोल्लास के साथ जुलूस की शक्ल में लाया गया। मेला स्थल में महिला समूहों ने पारंपरिक गेंद का स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कोटद्वार के मवाकोट में पिछले 113 वर्षों से पारंपरिक गेंद मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पारंपरिक गेंद मेले में सैकड़ों वर्षों पूर्व राजस्थान के अजमेर और उदयपुर रियासतों की दुश्मनी को सौहार्दपूर्ण रूप से खेल के रूप में मनाया जाता है। गेंद अभिनंदन कार्यक्रम में गेंद बनाने वाले लोक कलाकार बृजमोहन को सम्मानित किया गया। कहा कि बृजमोहन जैसे लोक कलाकारों की वजह से ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर जीवित हैं। गेंद मेला हमारी गौरवशाली संस्कृति का हिस्सा है, जिसका संरक्षण और व्यापक विस्तार किया जाना चाहिए।
मेला संयोजक राजगौरव नौटियाल ने बताया कि मवाकोट में आयोजित होने वाला गेंद मेला 5 दिनों तक चलेगा। मेले के पहले दिन बुधवार को जहां गेंद अभिनंदन किया गया, वहीं 11 जनवरी को क्रॉस कंट्री दौड़ और विद्यालयी प्रतियोगिताएं 12 जनवरी को साइकिल रेस के साथ ही वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं, 13 जनवरी को महिलाओं की विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल व साथियों की सांस्कृतिक संध्या, 14 जनवरी को विद्यालयी छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारम्परिक गेंद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मेला समिति के संयोजक राज गौरव नौटियाल, अध्यक्ष जितेन्द्र डोबरियाल, सचिव गजेंद्र सिंह रावत, सुभाष कोठारी, हरेंद्रमणि जोशी, प्रमोद डोबरियाल, शेखर जोशी, दिनेश गौड़, कुलदीप रावत, पितृशरण जोशी, विकेश जोशी, अशोक गौड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें