फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. शशिधर भट्ट के नाम से हो कोटद्वार स्टेडियम का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नागरिक मंच की बैठक में कोटद्वार क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. शशिधर भट्ट के नाम से करने की मांग की गई। वक्ताओं ने बिना जनसुनवाई के नगर निगम बनाने को ग्रामीणों के साथ छलावा बताया। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासनों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षाविद् विनोद कुकरेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. शशिधर भट्ट के कोटद्वार के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। कहा कि नागरिक मंच की ओर से मुख्यमंत्री से कोटद्वार स्टेडियम का नाम शशिधर भट्ट के नाम से करने की मांग की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से सहमति प्रदान कर दी गई थी, लेकिन अब तक स्टेडियम का नाम उनके नाम से नहीं हो पाया है। इस मौके पर कोटद्वार के विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से जिला निर्माण के वायदे को पूरा करने की मांग की गई। सदस्यों ने कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस के साथ लगने वाले हावड़ा के कोच को फिर से शुरू कराने की भी मांग की।
बैठक में प्रेम सिंह रावत, चंद्रप्रकाश नैथानी, चक्रधर, कमलेश, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, पूरण सिंह रावत, सूर्यनारायण नौटियाल, जेपी बहुखंडी, धर्मानंद भट्ट, डा. एसपी बडोला, जेपी बलूनी, एसएन नौटियाल, रघुवीर सिंह रावत और योगेश पांथरी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन मंच के महासचिव हरीश चंद्र भदोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें