फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से खेतों में गिरा बोलेरो वाहन, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। सतपुली से देहरादून जा रही एक बोलेरो सतपुली-देवप्रयाग मार्ग पर दैसण गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे इसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सतपुली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सतपुली से देवप्रयाग जा रही बोलेरो दैसण गांव के निक ट 30 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सतपुली चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना में पटखोली कौड़िया गांव निवासी अर्जुन सिंह और कपोत्री देवी, चमोली गुराडस्यूं निवासी कमला रावत, देहरादून निवासी काजल, सतपुली निवासी अंजना देवी और सरासू असवालस्यूं निवासी नरेश तिवारी घायल हो गए। घायलों में अर्जुन सिंह, कपोत्री देवी और कमला रावत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटद्वार रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगतराम जोशी ने सतपुली चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें