फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालढांग मार्ग को माल वाहनों के लिए न खोलने पर भड़के उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में उद्योग बंधु की बैठक में सिगड्डी सिडकुल के उद्यमियों ने चिलरखाल-लालढांाग मोटर मार्ग को कामर्शियल वाहनों (माल वाहक) के लिए न खोलने पर नाराजगी जताई। कहा कि एक ओर सरकार राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं शासन, प्रशासन और वन विभाग चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग को फैक्ट्रियों के माल वाहक वाहनों के लिए नहीं खोल रहा है, जबकि इस मार्ग पर जीएमओयू के यात्री वाहन संचालित किए जा रहे हैं। डीएम ने वन विभाग और लोनिवि को इस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र, विशेष एकीकृत औद्यौगिक प्रोत्साहन नीति 2008, यथा संशोधित-2011 तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति-2015 पर चर्चा की गई। होटल एसोसिएशन लैंसडौन के अध्यक्ष सुनील बख्शी ने लैंसडौन और डेरियाखाल क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैटीरियल के डिस्पोजल पर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
ग्रोथ सेंटर सिगड्डी मेन्युफैक्चर एसोसिएशन के सचिव रमेश पटवाल और ऐके जैन समेत कई उद्यमियों ने ट्रांसपोर्टेशन की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष उठाई। कहा कि जहां एक ओर वन विभाग ने चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर कामर्शियल वाहनों की आवाजाही रोकी हुई है, वहीं यूपी होते हुए नहर के रास्ते पर यूपी सिंचाई विभाग ने भारी वाहनों को रोकने के लिए लोहे के एंगिल और गार्डर गाड़ दिए हैं। हालात यह है कि कोटद्वार की फैक्ट्रियों में न तो कच्चा माल आ पा रहा है, न ही यहां से तैयार माल हरिद्वार, देहरादून और रुड़की जा पा रहा है। हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर एक पुल के धंसने के कारण कोटद्वार की फैक्ट्रियों को नजीबाबाद से पहले मीरापुर, मुजफ्फरनगर, लक्सर होते हुए रुड़की और हरिद्वार आना जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी ट्रांसपोर्टेशन की लागत चार गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

डीएम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोनिवि और वन विभाग को अविलंब चिलरखाल-लालढांग मार्ग का संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इस बारे जल्द कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सिडकुल और वहां स्थापित हर इकाई में दिसंबर तक हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन करते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में डीएफओ लैंसडौन मयंक शेखर झा, एसडीएम राकेश तिवारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल बलूनी, ऊर्जा निगम के ईई रघुराज सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें