फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कल भाजपाई चलाएंगे स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रिफ्यूजी कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय कोटद्वार में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसी क्रम में भाजपा जिला कोटद्वार के कार्यकर्ता पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क के निकट रिफ्यूजी कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। स्वच्छता अभियान काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, मनीष शर्मा, धीरेंद्र सिंह चौहान, सतीश गौड़, कैलाश थलेड़ी, उमेश त्रिपाठी, मोहन सिंह नेगी, मुकेश नेगी, सुनील गोयल, अनीता आर्य, शांतनु रावत, रजत भट्ट, सुरेश शर्मा, जितेंद्र नेगी, मोहित सिंह, संजय चौहान, कृष्ण नेगी, मनीष भट्ट, मंजू जखमोला व पूनम खंतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें