फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराट-मुंडला मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। दस साल से लंबित घराट-मुंडला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए घाड़ क्षेत्र के ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर आए। सुखरौ के घराट से लालपुर, पदमपुर और मानपुर होते हुए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
बुधवार को स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के बैनर तले घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने सुखरौ के घराट क्षेत्र से लालपुर, मानपुर होते हुए तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनके क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि घाड़ क्षेत्र को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए वर्ष 2006 में एनडी तिवारी सरकार ने दस किमी सड़क की मंजूरी प्रदान की थी, लेकिन कड़े वन कानूनों के चलते उनकी सड़क की मंजूरी फाइलों में धूल फांक रही है। कहा कि सड़क निर्माण के लिए वाइल्ड लाइफ बोर्ड से अनुमति न मिलने का बहाना बनाकर सड़क का निर्माण टाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में धरना-प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क सुविधा प्रदान करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन की अगुवाई समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी कर रहे थे। तहसील में हुई जनसभा को पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, जगदीश बेबनी, गजे सिंह रावत, गोजपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सुरमान सिंह रावत, शंकर सिंह नेगी व अन्नपूर्णा जोशी आदि ने संबोधित किया। जुलूस प्रदर्शन में घाड़ क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें