फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने छात्र संघ चुनाव के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शुक्रवार को नौगांवखाल में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौटियाल ने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में 2017-18 के छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार और महासचिव पद पर अभिलाष बिडालिया को प्रत्याशी बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर पंकज सुंद्रियाल, कोषाध्यक्ष पद पर अंजना नेगी और छात्रा प्रतिनिधि पद पर कुसुम भट्ट के नाम की घोषणा की गई है। एबीवीपी जिला संयोजक प्रवेश पंत ने कहा कि बीते तीन वर्षों की भांति इस बार भी सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशी की चुनाव जीतकर आएंगे। यूआर और सहसचिव पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष नितिन सुंद्रियाल, पूर्व सचिव आकांशा बंदूनी, पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें