क्षेत्र में लोगों का कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। रविवार को एम्स ऋषिकेश से आई रिपोर्ट में कोटद्वार क्षेत्र के एक पुलिस कर्मी समेत 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों इन लोगों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया गया है।