लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में सिद्धबली मंदिर के समीप जंगल में लगी आग।
- फोटो : KOTDWAR
गर्मी बढ़ने के साथ ही पारा चढ़ने से लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल धधकने लगे हैं। कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सिद्धबली मंदिर के समीप जंगल में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग लगने से लाखों की वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार देर शाम सिद्धबली मंदिर के समीप जंगल में आग लग गई। शाम को घूमने के लिए निकले लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन जंगल में वाहन के जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी लौट गई। वन कर्मियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर, गिंवाई बीट के जंगल में भी आग लगी हुई है। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेंजर प्रदीप उनियाल ने बताया कि आग से वन संपदा को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड की अधिकांश घटनाएं मानव जनित हैं।