फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 31 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली

Tue, 13 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स टीम ने मौके पर ही की 145 की जांच
कारोबारियों को दिए सुधार के निर्देश, अनदेखी पर कार्रवाई को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 12 और 13 अक्तूबर को फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से 145 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की। जांच में 31 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अधो मानक खाद्य पदार्थों के संबंध में संबंधित कारोबारियों को मौके पर ही सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और डीएम पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर लैब वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध से बने 21 पदार्थों, मिठाई के 42, तेल एवं वसा के 15, मसालों के 33, अनाज एवं अनाज से बने 14 और अन्य श्रेणियों के 20 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान करीब 31 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मौके पर ही जांच कर संबंधित विक्रेताओं को जरूरी निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटद्वार संदीप मिश्रा, फूड एनालिस्ट जितेंद्र भंडारी, लैब असिस्टेंट गौरव नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें