भगवंत ग्लोबल विवि झंडीचौड़ उत्तरी में भगवंत ग्रुप के रजत जयंती समारोह पर हुआ कार्यक्रम
कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर के भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी (बीजीयू) झंडीचौड़ उत्तरी में भगवंत ग्रुप की रजत जयंती पर कम्युनिटी कनेक्ट एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30 लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रावत और विवि के वाइस चेयरपर्सन आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम सिंह, प्रतिकुलपति पीएस राणा, सहायक कुलसचिव अरुण खंतवाल, डीन के. सर्वानन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पिंकी बिष्ट ने पिछले 25 वर्षों में भगवंत ग्रुप की सफलतम उपलब्धियां बताई।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में कुंवर अजीत सिंह, गिरीश नैथानी, नीना, सावित्री रावत, अजय जोशी, कविता बिष्ट रावत, प्रवेश कुमार बडोला, प्रकाश डोबरियाल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. परमिला रावत, गणेश काला, पर्यावरण के क्षेत्र में प्रणिता कंडवाल, दिनेश चंद्र कुकरेती, कृषि के क्षेत्र में माधुरी डबराल, रंजन संधू, कांति प्रसाद सेलवाल, उद्योग के क्षेत्र में अतर सिंह कैंतुरा, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन शुक्ला, अजय खंतवाल, आशीष बलोदी, दीपक सुयाल, मनीष भट्ट, अवनीश कुमार, समाज सेवा के क्षेत्र में गिरिराज सिंह रावत, परवीन थापा, डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य, इंद्रजीत सिंह रावत, प्रदीप कंडवाल, हिमांशु द्विवेदी, विकास देवरानी को सम्मानित किया गया। मंच संचालन ज्योति और काजल ने किया।
इस अवसर पर बृजेश रावत, गुरजंट सिंह, राहुल राजपूत, हर्षित शर्मा, श्वेता डोबरियाल, विकास पाल, शिवानी नेगी, सुमन, मिलन, मीनू, ऋतु, विकास कुमार, रवीन्द्र, रक्षन्दा, शशि रावत आदि मौजूद रहे।