कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के सरस्वती विद्या मंदिर,डांडामंडी में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत जमेली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर दर्ज 29 शिकायतों में से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 258 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की जनोपयोगी पहल की सराहना की। बीडीओ जयकृत बिष्ट ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से 258 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मौके पर 08 ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र हेतु आवेदन भरवाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, लोनिवि दुगड्डा के ईई निर्भय सिंह, बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरिहंत सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद