कण्वघाटी/किशनपुर। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर जारी आंदोलन के 158वें दिन कई महिलाएं धरने पर डटीं। महिलाओं ने मार्ग एलिवेटेड बनाने की मांग की। कहा कि एलिवेटेड बनने से ही इस मार्ग पर सुरक्षित आवागमन हो सकेगा। मंगलवार को रविंद्र सिंह सौंद ने कहा कि सरकार को कोटद्वार की जनता से नितिन गडकरी द्वारा किए गए वादे के अनुरूप एलिवेटेड ऑल वेदर रोड बनानी चाहिए। पूर्व सैनिक मदन सिंह नेगी ने कहा कि इस सड़क से केवल 18 गांव और 41,000 लोग ही प्रभावित नहीं होते बल्कि समूचे कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 73 गांवों की दो लाख से अधिक जनसंख्या के हित प्रभावित हो रहे हैं। धरना देने वालों में प्रवीण थापा, देवेंद्र रावत, शिवचरण सौंद, नरेश धस्माना, जितेंद्र सिंह, गोवर्धन काला शामिल थे। संवाद