फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सड़कें बाधित, सैकड़ों गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से रूक-रूककर हो रही मूसलाधार बारिश से मलबा आने से लोनिवि लैंसडौन, दुगड्डा, बैजरो की 23 सड़कें बंद हो गई हैं। ऐसे में सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश से कोटद्वार की मालन, सुखरौ, खोह, पनियाली, तेलीस्रोत नदियां उफान पर रहीं। पहाड़ियां दरकने से आए मलबे के कारण प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत घट्टूगाड-सिलोगी-गुमखाल मार्ग, लैंसडौन डेरियाखाल-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग, मजेड़ा बैंड-जडाऊंखाद मार्ग, जाखणीखाल-ठंठोली मार्ग, नोडखाल-सिंगटाली मार्ग आदि, निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत पौखाल-भंवासी-मांडलू मोटर मार्ग, ढ़ौंटियाल-चपड़ेत-बसड़ा मोटर मार्ग, बसड़ा-बरई-रथुवाढाब मार्ग आदि, बैजरो के अंतर्गत भिकियासैंण-देघाट-बूंगीधार-महलचौरी-बछुआबाण-चौखुटिया मोटर मार्ग समेत कई मार्ग बंद हो गए। लोनिवि सड़क खोलने के लिए मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है। संवाद
सिनाला गांव में एक मकान का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा टला
बैजरो/कोटद्वार। भारी बारिश से बीरोंखाल ब्लाक के भरपूर छोटा गांव में जसपाल सिंह रावत और उसके भाई रणजीत सिंह रावत के आंगन व खेत बह गए। सूचना पर पटवारी सर्किल सावली के राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप शाह ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। दोनों परिवारों को गांव में ही एक अन्य भवन में शिफ्ट कर दिया है। पहाड़ पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में डीएम से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत सिनाला गांव में भारी बारिश से सतीश कुमार के भवन का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में थे। बारिश से शोभा देवी समेत अन्य ग्रामीणों के भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें