फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 10 मई से बेस अस्पताल होगा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात को अस्पताल के सर्जन डा. सतीश कुमार के साथ की गई मारपीट के मामले में बेस अस्पताल के सभी चिकित्सक और कर्मचारियों ने 10 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने इसकी लिखित सूचना बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को तहरीर देने के दो दिन बाद भी मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने सीएमएस को अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने का पत्र सौंप दिया। पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि नौ मई तक मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वे सभी 10 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कहा कि सोमवार को पुलिस को तहरीर देने के बाद भी मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण बेस अस्पताल के सभी कर्मचारियों में असंतोष है।
उधर, अस्पताल के सीएमएस डा. आरएस चौहान ने बताया कि अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों का हड़ताल पर जाने का पत्र उनको मिला है। इसकी जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

.
आईएमए ने की डाक्टर से मारपीट की निंदा
कोटद्वार। इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन (आईएमए) की कोटद्वार शाखा ने बैठक का आयोजन कर डाक्टर के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है। बुधवार को आईएमए की कोटद्वार शाखा के पदाधिकारी घटना की जानकारी लेने के लिए बेस अस्पताल के सीएमएस के पास पहुंचे। उन्होंने बैठक का आयोजन कर सर्जन डा. सतीश शर्मा के साथ की गई अभद्रता और मारपीट की निंदा की। आईएमए के महासचिव डा. राजकुमार विज ने कहा कि एक चिकित्सक के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है, इसका विरोध होना चाहिए। उन्होंने बेस अस्पताल के डाक्टरों को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर आईएमए की कोटद्वार शाखा अध्यक्ष डा. अनुपम काला, डा. विजय मैठाणी, डा. मनोज अग्रवाल, डा. आईएस सामंत, डा. दीपक रस्तोगी, डा. प्रमोद कुमार उपाध्याय, डा. डीके जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें