फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ की बैशाखी पर चल रही है भाजपा सरकार: मनीष खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन/सतपुली। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने लैंसडौन और सतपुली में जनसभा आयोजित कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। लैंसडौन के गांधी चौक में आयोजित जनसभा में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की बैशाखी पर चल रही है। उन्होंने कहा कि वह पिता से विचार-विमर्श कर ही पहाड़ की सेवा के लिए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जीतने के बाद वह अपने पिता के कार्यों को ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी रक्षा समिति के अध्यक्ष को सच्ची बात करने पर हटाया गया है, जिसकी टीस उन्हें और उनके पिता को है।
विज्ञापन

मनीष खंडूड़ी ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक व्यक्ति की जेब में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। यह राशि पांच वर्ष बाद भी आमजन तक नहीं पहुंच पाई है। भाजपा की कथनी व करनी में बड़ा फर्क है। जनता को भ्रमित करना इनकी फितरत है, जबकि कांग्रेस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकाल में विकास धरातल पर उतर सकता है। कहा कि पहाड़ का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। लैंसडौन की सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, राजेंद्र भंडारी, रमेश रावत, संजय कन्नौजिया, हितेश शर्मा, दीपक भंडारी आदि मौजूद रहे।
सतपुली में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि पिता के सीएम या केंद्र में मंत्री रहते भी उनके लिए टिकट पाना बेहद आसान था, लेकिन, उनकी एवं उनके पिता की विचारधारा इसके उलट थी। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव राजपाल बिष्ट, मीना लिंगवाल, कांग्रेस पौड़ी जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, कविंद्र ईष्टवाल, मनोहर लाल पहाड़ी, पूर्व प्रमुख जसपाल रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला व कीरत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें