फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में मनीषा और विनय ने मारी सबसे लंबी कूद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने शुुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित छात्रा वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम, निधि ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के छात्र वर्ग में विनय ने पहला, आकाश ने दूसरा और सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गोला फेंक प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में निशा, प्रियंका, निधि, सैक रेस के छात्रा वर्ग में वंदना, ममता, मनीषा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में विनय, सूरज, छात्रा वर्ग में निधि और वंदना ने क्रमश पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर और बीए द्वितीय वर्ष, खो-खो प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं, रस्साकशी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं, वॉलीबाल में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं, शतरंज में प्रिया और कैरम में प्रिया व आकाश ने बाजी मारी। इस अवसर पर डा. संगीता मिश्रा व डा. विपिन पंवार के अलावा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें