फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार महाविद्यालय के बीएड विभाग का स्काउट्स-गाइड कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड कैंप शुरू हो गया। स्काउट्स-गाइड स्वयंसेवियों ने जागरूकता अभियान चलाकर समाज में फैैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया।
बुधवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित कैंप का महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से एक आदर्श शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा दिखाने की अपील की। कैंप में जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट्स एमएम जोशी और जिला प्रशिक्षण कमिश्नर गाइड शांति रतूड़ी ने स्वयंसेवियों को स्काउट गाइड के नियमों और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डा. डीएम शर्मा, डा. हरीश प्रजापति, कैंप संयोजक डा. निरंजना शर्मा, डा. आरएस चौहान, डा. अमित जयसवाल, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. संदीप किमोठी, डा. रश्मि बहुखंडी, डा. अनिल कुमार मान, डा. दयाकिशन जोशी, डा. अखिलेश कुमार राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें