फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार की भाबर, यमकेश्वर, पोखड़ा और त्यूनी गैस एजेंसी इसी साल हो जाएंगी बंद-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की भाबर स्थित इंडेन गैस एजेंसी समेत गढ़वाल मंडल की चार अन्य गैस एजेंसियां 31 दिसंबर को बंद हो जाएगी। जीएमवीएन द्वारा संचालित इन एजेंसियों को घाटे के कारण बंद किया जा रहा है। इससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। करीब दो माह से गैस किल्लत से जूझ रहे कोटद्वार भाबर के उपभोक्ता गैस आपूर्ति को लेकर परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने से ही जीएमवीएन गढ़वाल मंडल के कई जिलों में इंडेन गैस एजेंसियां संचालित कर रहा है। निगम के अधिकारियों ने गत चार-पांच वर्षों से लगातार घाटे के चलते कोटद्वार भाबर गैस एजेंसी, पोखड़ा, यमकेश्वर और देहरादून जिले की त्यूनी गैस एजेंसियों को 31 दिसंबर को बंद करने का निर्णय लिया है। कोटद्वार भाबर गैस एजेंसी की प्रबंधक दमयंती नेगी ने बताया कि निगम के महाप्रबंधक (विपणन और प्रशासन) बीएल राणा की ओर से उन्हें आदेश प्राप्त हो गया है, जिसमें गैस एजेंसी का संचालन इस माह के अंत 31 दिसंबर तक ही करने की बात कही गई है। 1 जनवरी, 2019 से आईओसीएल अन्य गैस इकाइयों के माध्यम से संबंधित उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें