फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति की जानकारी जरूरी: डा. चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और सेंटर फॉर रूरल एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट देहरादून (क्रेडा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थी कलाकारों ने संगीतमय पांडव नृत्य द्रौपदी स्वयंवर की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ साहित्यकार डा. रणवीर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। गढ़वाली संगीत विशेषज्ञ डा. माधुरी बड़थ्वाल ने पांडव नृत्य, गढ़वाली लोकगीत व लोकनृत्य की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षक राकेंद्र रौथाण और प्रकाश गढ़वाली के निर्देशन में प्रशिक्षणार्थी कलाकारों ने पांडव नृत्य और द्रौपदी स्वयंवर की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल संस्था के अध्यक्ष एके सिंह, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजयपाल सिंह, डा. अलका सिंह, सोनाली, केशव प्रसाद व इंद्रेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें