फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी नौगांवखाल में शिक्षकों का टोटा, छात्रों की पढाई चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत आदर्श राजकीय इंटरमीडिएट कालेज नौगांवखाल में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं का भविष्य दाव पर लगा है। अभिभावक बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं। लोगों ने चेताया कि जल्द ही विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष आलम सिंह रावत और अभिभावक ललित मोहन पांथरी ने बताया कि जीआईसी नौगांवखाल में वर्षों से शिक्षकों के अनेक पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, गणित के प्रवक्ता और कला वर्ग में हिंदी, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र प्रवक्ता के पद व सहायक अध्यापक पद शामिल हैं। शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों की शिक्षा चौपट हो रही है। बिना शिक्षकों के अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिए शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस कुशवाहा का कहना है कि विद्यालय में वर्षों से कई पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे विद्यालय में पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। विद्यालय के अन्य विषयों के शिक्षकों की मदद लेकर शिक्षा व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें