फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल के सांराश रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आर्मी स्कूल के सारांश शर्मा ने बाजाी मारी। इस दौरान लैंसडौन के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निकाली गई रैली का नेतृत्व डीएफओ कालागढ़ वन प्रभाग इंद्रेश उपाध्याय, एसडीओ लैंसडौन वन प्रभाग एसके दुबे और एसडीओ भूमि वन संरक्षण धीरजधर ने किया। रैली आर्मी स्कूल परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। इस दौरान आर्मी स्कूल, कैंट स्कूल, जीजीआईसी लैंसडौन के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से जागरूक किया। इससे पूर्व पर्यावरण की सुरक्षा में वन्य जीवों की भूमिका विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल के सारांश शर्मा प्रथम, केंद्रीय विद्यालय के करन भारद्वाज ने द्वितीय, जीजीआईसी की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंट स्कूल की आरजू व संध्या, केवि के विनय जोशी, जीजीआईसी की पूनम व आर्मी स्कूल के उदित गुसाईं ने बेहतरीन भाषणों से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें