कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में स्थित मालन नदी में वन अधिकारियों ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दी है। रेंजर आरपी पंत ने बताया कि ट्रैक्टर त्रिलोकपुर निवासी संजू गुसाईं का है, जिसके खिलाफ पूर्व में तीन जुर्म काटे जा चुके हैं। उसके खिलाफ वन अधिनियम में चौथा मामला दर्ज कर लिया गया है।