फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क डामरीकरण की गुणवता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सुखरो पट्टी के पदमपुर और लालपुर के ग्रामीणों ने बेलाडाट से गढ़वाली टंकी मार्ग और डिग्री कालेज से घराट की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कहा कि सड़क के डामरीकरण में मानकों की घोर अनदेखी किए जाने के कारण दोनों सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी है। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

लालपुर निवासी पूर्व सैनिक गोविंद प्रसाद, मनोज कुमार, सुनील कुमार, रमेश चंद्र, रामानंद प्रसाद, अश्विनी कुमार, राजाराम, दीनदयाल सिंह का कहना है कि लोनिवि दुगड्डा की ओर से पदमपुर सुखरौ में सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। डामरीकरण का कार्य ठेकेदार और उनके श्रमिकों पर छोड़ा गया है। कहा कि बेलाडाट से गढ़वाली टंकी मार्ग से क्षेत्र की हजारों की आबादी लाभान्वित होती है। ग्रामीणों ने कहा कि डामरीकरण से पहले कई स्थानों से सड़क की मिट्टी तक नहीं हटाई गई है। सड़क की चौड़ाई का भी कोई निश्चित माप नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि कमोवेेश यही स्थिति डिग्री कालेज कोटद्वार से घराट रोड पर हो रहे पुनर्निर्माण कार्य की है। मार्ग पर भी पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड की ओर से सड़क के किनारे कच्चे भाग को बिना रोड़ी डाले पक्का किया जा रहा है। सड़क निर्माण और डामरीकरण में मानकों की अनदेखी सरकारी धन का दुरुपयोग है। लोनिवि के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला का कहना है कि सड़क के डामरीकरण में गुणवत्ता और मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें