कोटद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं से देश की जनता को लाभ मिल रहा है। कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पूरे देश में चलाई, जिसका लोगों को लाभ हुआ है। कहा कि केंद्र सरकार देश के हितों की और जनता की आवश्यकताओं को लेकर सफलता पूर्वक कार्य कर है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री बिरेंद्र रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, मनीष शर्मा, चंद्र मोहन जसोला, गोविंद, सुरेश शर्मा, गौरव मिश्रा, राजेश जोशी, गजेंद्र मोहन धस्माना, योगेंद्र गौनियाल, संदीप असवाल, दीपक ध्यानी आदि मौजूद रहे।