फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन पर काम कर रहे दो लाइनमैन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दो अलग अलग घटनाओं में विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे दो लाइनमैन करंट लगने से झुलस गए। उन्हें राजकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक के देवियोखाल पावर हाउस के अंतर्गत ठेकेदार के आधीन काम कर रहे लाइनमैन ग्राम भैसोड़ा बीरोखाल निवासी मनोज ढौंडियाल (36) ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब सात बजे सिद्धखाल में पावर हाउस से शट डाउन लेकर बिजली के खंभे में चढ़कर लाइन पर कार्य कर रहा था। तभी तारों में करंट दौड़ गया। इसके कारण वह बुरी तहर से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। साथ के कर्मचारियों ने 108 की मदद से उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। दूसरी घटना में रिखणीखाल ब्लाक के किल्बोखाल में कार्य कर रहे लाइनमैन मंगल सिंह (43) भी करंट लगने से घायल हो गया। उसका राजकीय चिकित्सालय रिखणीखाल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें