फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईएल के स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) के 31वें स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बीईएल के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी। संस्थान के उत्कृष्ट कर्मचारी 2017-18 सम्मान से वासंती रावत और आनंद बुड़ाकोटी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को बीईएल कालोनी के मैदान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का बतौर मुख्य अतिथि बीईएल के निदेशक नटराज कृष्णाप्पा ने शुभारंभ किया। उन्होंने बीईएल की कोटद्वार इकाई की उपलब्धियों की प्रशंसा की। कहा कि देशभर में बीईएल के रिकार्ड उत्पादन में बीईएल कोटद्वार का महत्वपूर्ण योगदान है। कोटद्वार इकाई द्वारा भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और सशक्त बलों को महत्वपूर्ण सामरिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का बीईएल की कर्मचारियों ने मांगल गीत से शुभारंभ किया। इसके बाद कर्मचारियों ने गुजराती लोक शुभ घड़ी छै आई, बाजे शहनाई.. की मनमोहक प्रस्तुति दी। कर्मचारियों के बच्चों ने पंजाबी नृत्य कुड़ी कुंवारी.. नृत्य पर खूब तालियां बटोरीं। मेरा गाजणा.. और रानीखेता रामडोला.. गढ़वाली नृत्य ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। राजस्थानी लोक नृत्य नगाड़े संग ढोल बाजे.. की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसके बाद कव्वाली, भंगड़ा, फ्यूजन और शाकुंतलम नाटक आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों को समारोह में बांधे रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीईएल कोटद्वार इकाई के महाप्रबंधक मनोज कुमार, पंचकूला इकाई के महाप्रबंधक पीके चंगोईवाला, कोटद्वार के पूर्व महाप्रबंधक डीके मल्होत्रा, एसडीएम राकेश तिवारी, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अनिल नवानी, बीईईयू अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, सांस्कृतिक समिति के सचिव सत्यप्रकाश, प्रदीप बडोला आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन राजशेखर तिवारी, अनिता नेगी, शैलेंद्र रावत और पल्लवी रावत ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें