फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के निशुल्क हृदय जांच शिविर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लायंस क्लब कण्व सिटी कोटद्वार की ओर से आयोजित निशुल्क हृदय जांच शिविर में 156 लोगों ने जांच कराई। हृदय रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में भारत हार्ट इंस्टीट्यूट और नगीना नर्सिंग होम का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रविवार को लायंस क्लब कण्व सिटी के अध्यक्ष डा. राजकुमार विज के मार्ग दर्शन में सुबह साढ़े नौ बजे कैंप शुरू हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों अपने ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट डा. चेतन शर्मा ने 152 लोगों के हृदय की जांच की, जिसमें से उन्होंने हृदय रोग की आशंका होने पर 142 लोगों का ईसीजी टेस्ट कराया। इस अवसर पर डा. चेतन ने बताया कि आजकल की भागदौड़ जिंदगी में लोग अपने लिए समय नहीं निकालते, अनियमित खान-पान और काम के प्रेशर के चलते लोग हृदय रोग के शिकार होते जा रहे हैं। समय पर संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और बिना टेंशन के रहने पर हृदय रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर लायंस क्लब के सचिव अमित जैन, आशीश मित्तल, राजेश पॉल, रजनीश बत्रा, विजय गुसाईं, सुधांशु डबराल, अंकुर, रजनीश, अरविंद बंसल, इंद्रेश भाटिया, रविंद्र पॉल, नवनीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें