फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलपानी कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। कोटद्वार-पौड़ी एनएच-534 पर पीपलपानी के निकट दुलिंडा में हुए कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से उनके गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही एकेश्वर ब्लाक के जैंतोलसियूं पट्टी के छामा गांव में शोक की लहर छा गई। निकटवर्ती एकेश्वर बाजार और नौगांवखाल में भी मातम पसरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एकेश्वर से प्रेम सिंह रावत और बालम सिंह रावत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश रावत, ग्राम प्रधान छामा कृष्णपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष एकेश्वर अशोक पुंडीर, नौगांवखाल के ललित मोहन पांथरी, भाजपा महामंत्री नीरज पांथरी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें