फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को केवल वोट बैंक न समझे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने राज्य सरकार से कोटद्वार में जल्द केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने सरकार और राजनीतिक दलों को चेताया कि वे पूर्व सैनिकों को केवल वोट बैंक न समझें। कहा कि कोटद्वार में हजारों की संख्या में रह रहे सैनिक और पूर्व सैनिकों के परिवार केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की यहां हुई बैठक में अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी बड़थ्वाल, अनूप सिंह बिष्ट, महानंद ध्यानी, बलवान सिंह रावत व सुभाष बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने वाइस आर्मी चीफ ले. जनरल शरतचंद को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय विद्यालय खोलने में मदद करने की गुहार लगाई है। कहा कि कोटद्वार में करीब 90 प्रतिशत की आबादी सैनिक और अर्द्धसैनिक संगठनों से जुड़े परिवारों की है। लंबे समय से पूर्व सैनिक कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय के लिए काशीरामपुर तल्ला में आठ एकड़ जमीन चयनित की गई है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया, लेकिन अब चुप्पी साध ली है। आरोप लगाया कि पूर्व सैनिकों को केवल वोट बैंक समझा जा रहा है। चेताया कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय नहीं खुला तो आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें