फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों में मशीनों से नहीं होगा खनन, सीज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शासन के निर्देश पर रिवर ट्रेनिंग नीति और रिवर चैनलाइजेशन में मशीनों का प्रयोग प्रतिबंधित करने से जहां खननकारी मायूस हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से नदियों में मशीनों को देखते ही सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम राकेश तिवारी ने जन शिकायतों पर खोह और तेलीस्रोत में आवंटित पट्टों का निरीक्षण किया। तेलीस्रोत में मानक से कहीं अधिक की गई खुदाई को सुरक्षा दीवार के लिए खतरा बताते हुए सिंचाई विभाग ने मशीनें लगाकर नदी को समतल कराया।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि तेलीस्रोत में सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार का ट्रीटमेंट करने के लिए विभाग को मशीन का उपयोग करने की इजाजत दी गई थी। कहा कि शासन के आदेश पर नदियों में मशीनों से खनन पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है कि नदियों में यदि जेसीबी और पोकलेन समेत भारी मशीनें नजर आएं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें