फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में किशोरी की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल/कोटद्वार। रिखणीखाल बाजार से करीब तीन किमी दूर सिद्धखाल मोटर मार्ग पर एक बाइक खाई में गिर गई। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिसमें से एक किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई। बाइक सवार समेत तीन का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रिखणीखाल के थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि घटना सोमवार की है। सिद्धखाल की ओर से बाइक सवार विजय भट्ट (18) पुत्र नीरज भट्ट रिखणीखाल बाजार की ओर आ रहा था। रास्ते में उसने 12 वर्षीय अर्पित पुत्र राजेश राणा, उसकी बहिन 16 वर्षीया सीमा राणा और 13 वर्षीया तनु राणा पुत्री अनिल राणा को बाइक पर बैठा लिया। बाजार से करीब तीन किमी की दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल बाजार और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 की मदद से चारों घायलों को रिखणीखाल अस्पताल पहुंचाया। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। कोटद्वार में उपचार के दौरान तेरह वर्षीया तनु की मौत हो गई। कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें