फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रैली निकालकर जनता को दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग कोटद्वार की ओर से बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य मार्र्गों पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा और जीवन सुरक्षा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय अधिकारी कोटद्वार आरएस कटारिया की अगुवाई में ऑटो रैली का शुभारंभ देवी मंदिर से किया गया। रैली देवी मंदिर से लालबत्ती चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, जीएमओ बस स्टैंड, झंडाचौक, बद्रीनाथ मार्ग, कालाबड़ मार्ग होते हुए बालासौड़ तक गई। इस मौके पर सहायक संभागीय अधिकारी कटारिया ने कहा कि परिवहन विभाग का संदेश सुरक्षित यात्रा है। यह तभी संभव है, जब सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश दिया जाएगा। रैली में लगभग 60-70 ऑटो शामिल थे। इस मौके पर सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी, ऑटो यूनियन अध्यक्ष सतेंद्र रावत, परिवहन अधिकारी शशि दुबे व सतेंद्र राज समेत प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें