फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड की नहीं बुझी आग, कुंभीचौड़ और रतनपुर में धुंए के गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी के किनारे नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर में दूसरे दिन भी आग नहीं बुझ पाई है। कूड़े से निकल रहे धुएं का गुबार ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गाड़ीघाट में खोह नदी तट पर स्थित नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड ने शुक्रवार रात को आग पकड़ ली थी। कूड़े के ढेर से निकल रहा धुआं कुंभीचौड़ और रतनपुर सनेह के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कुंभीचौड़ के प्रधान दीपक पांडेय और रतनपुर सनेह के प्रधान जगमोहन सिंह का कहना है कि पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड से लोग परेशान हैं। दुर्गंध के साथ ही धुएं के गुबार से गांव के ऊपर काला धुआं छाया हुआ है। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है। यही वजह है लोग इस ट्रंचिंग ग्राउंड को आबादी से दूर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। इस ओर पालिका ने ध्यान नहीं दिया तो जल्द ही आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि नगर पालिका को आग और धुएं पर काबू पाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें