फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी गौँ: गोपालमणी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से गोरक्षा और सेवा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आचार्य गोपालमणि ने कहा कि अगर सरकार गाय को माता का दर्जा देकर उसके संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करे तो वह भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र नैथानी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आचार्य गोपालमणि ने कहा कि गो को हमें माता के रूप में पूजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर धर्म की अपनी मान्यता होती है, जिसमें हिंदू धर्म के 33 करोड़ देवी देवता गो में वास करते हैं। भारत में गौ की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार गो को माता का दर्जा देकर उसके संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करे तो गो भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी। उन्होंने 18 जनवरी को कोटद्वार में गो संरक्षण को लेकर होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने भाबर मंडल में मीनाक्षी नैथानी को अध्यक्ष, आशा भंडारी को उपाध्यक्ष, किरन गौड़ को सचिव और मंजू डबराल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में कमला नैथानी, अनुसूया मुंडेपी, भाष्कर नेगी, राकेश मोहन बड़थ्वाल, गिरीश चंद्र नैथानी, बृजमोहन भदूला, सुमन प्रकाश सेमवाल, विमल प्रसाद शुक्ला, सुभाष केष्टवाल व आशा बिंजोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें