फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के मोटाढांक में कल लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 23 नवंबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। इसमें बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, कान-नाक-गला रोग, नेत्र रोग, दंत रोग और सामान्य रोगों की जांच विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की जांच और हृदय रोग से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से कोटद्वार (भाबर) के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मोटाढांक (उमराव नगर) में आयोजित मेडिकल कैंप में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. हरेंद्र कुमार बच्चों में होने वाली बीमारी की जांच करेंगे।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. भावना अग्रवाल महिला रोगियों की जांच करेंगी। साथ ही महिलाओं में होने वाले रोगों की रोकथाम और स्वस्थ रहने के टिप्स देंगी।
विज्ञापन

राजकीय संयुुक्त चिकित्सालय कोटद्वार के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनोज कुमार हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर उचित सलाह देंगे। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के कान-नाक-गला रोग विशेेेषज्ञ डा. अमन अग्रवाल संबंधित रोगियों का इलाज करेंगे। प्रकाश आई केयर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सतीश अमोली आंखों से संबंधित मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। लीला डेंटल केयर के दंत रोग विशेषज्ञ डा. अनिल मोहन दांत से संबंधित रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक सुझाव देंगे।
कोटद्वार का एकमात्र पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट डीपीएमआई के छात्र-छात्राएं मरीजों के रक्तचाप की जांच करेंगे। संस्थान के प्रशिक्षक लोगों को हृदय रोग के कारण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें