फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस में आशु, प्रियंका, प्रभु, खुशबू रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के तत्वावधान में जिला क्रीड़ाधिकारी पौड़ी की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार दोपहर अलग-अलग वर्गों की क्रॉस कंट्री रेस में आशु कुमार, प्रियंका रावत, प्रभु मेहतो और खुशबू अव्वल रहे।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि क्रॉस कंट्री में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्रॉस कंट्री रेस के पुरुष ओपन वर्ग की 5 किलोमीटर प्रतियोगिता में आशु कुमार, धन सिंह, संजय सिंह, गौरव कुमार, रवि पंत, महिला ओपन वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में प्रियंका रावत, अंकिता, डौली, हेमा पंत, रश्मि, बालक वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में प्रभु मेहतो, पंकज रावत, विनीता, हैप्पी बड़थ्वाल और ऋषभ, बालिका वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में खुशबू, प्रिया कुकरेती, प्रणा काला, तनु बड़थ्वाल और दीपशिखा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहे। इस मौके पर बीबी एस रावत, धीरेंद्र सिंह कंडारी, फुटबाल प्रशिक्षक मोतीलाल जैन, डबल सिंह, महेंद्र रावत, मनोज नेगी, विनोद रावत, वरूण भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें