कोटद्वार। कोटद्वार डिपो ने अपनी बसों में पेटीएम की सुविधा शुरू कर दी है। रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्री अब अपनी टिकट का भुगतान पेटीएम से कर सकेंगे।
अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की बस में अपने टिकट का भुगतान करने के लिए यात्री को अपने एंडरॉएड मोबाइल में पेटीएम एप्लीकेशन को इंस्टाल करना होगा। इसके बाद यात्री अपना पेटीएम एकाउंट बनाएंगे और फिर रोडवेज परिचालक के पेटीएम नंबर पर अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे। कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक वीके सैनी ने बताया कि रोडवेज की बसों में पेटीएम सुविधा शुरू करने से पहले कई परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बताया कि रोडवेज की बसों में यात्रियों के लिए पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम शुरू किया जा चुका है।