फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमलचौड़ में श्रमिक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शुक्रवार सुबह सिमलचौड़ क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त एक श्रमिक के रूप में हुई है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस ने बताया कि सिमलचौड़ निवासी राजेंद्र सिंह रावत ने गांव में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त जग्गू के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि जग्गू राजमिस्त्री का कार्य करता था और बीस साल से खूनीबड़ में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीता था। संभवत: ज्यादा शराब के सेवन से ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें