फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली से चलकर कोटद्वार पहुंचेगी मसूरी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। करीब 14 महीने बाद आखिरकार मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने सुखरो नदी पर बने पुल और रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर मसूरी एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है।
बृहस्पतिवार रात दिल्ली से कोटद्वार के लिए मसूरी एक्सप्रेस के चलने से पहले मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने नजीबाबाद से बाया सड़क सुखरौ पुल पर नव निर्मित पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल की सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय करने के निर्देश दिए। पुल की पूरी तरह से पड़ताल के बाद वह संतुष्ट होकर कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर बोर्ड को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। काउंटर पर ऑटोमेटिक टिकट मशीन के नहीं लगने पर उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रेलवे के सहायक अभियंता करण प्रीत सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट के अलावा रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार से लगेगा लखनऊ-हावड़ा कोच
डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस में लखनऊ-हावड़ा कोच लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अब यह कोच हरिद्वार से लगेगा। अलबत्ता, जनता की सुविधा के लिए उसमें नजीबाबाद और कोटद्वार के यात्रियों के लिए कुछ सीटें आरक्षित रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें