फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट/लैंसडौन। सातवें वेतनमान का लाभ देने सहित चार सूत्री मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। क्षेत्र के कोटद्वार, धुमाकोट और लैंसडौन सर्किल के ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण समेत डाकघरों से जुड़े कार्य बाधित पड़े हैं। दुगड्डा ब्लाक के 26 ग्रामीण डाकघरों का काम ठप कर ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोटद्वार के मुख्य डाकघर परिसर में जनपद के सहायक सचिव बलवंत सिंह के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक के ग्रामीण डाकघर शाखाओं के ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवकों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर ग्रामीण पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार द्वारा सभी केंद्र कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन केंद्र कर्मचारियों के भांति काम करने के बावजूद उन्हें इससे वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट को अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के सुझाओं के साथ शीघ्र लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों से आठ घंटे काम लेने, उनका विभागीयकरण करने, ग्रामीण डाक सेवकों की पेंशन लागू करने और उनका टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बंद करने की मांग की। इस अवसर पर बीरा देवी, निर्मला थलेड़ी, मंजू देवी, प्राची रावत, पूर्णिमा कोटनाला, ग्रामीण डाक सेवक गणेश चंद्र, चंद्रमोहन सजवाण, जगदीश पोखरियाल, राजेंद्र सिंह व नागेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद थे।
उधर, धुमाकोट और लैंसडौन में भी ग्रामीण डाक सेवकों ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से उनकी मांगें पूरी करने की मांग उठाई। डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उपडाकघरों व ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप हो गया है। ग्रामीण डाकसेवक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष केशर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ के केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 18 अगस्त को धुमाकोट में धरना-प्रदर्शन के साथ रैली निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिशुपाल सिंह, सुदर्शन सिंह, प्रीति रावत, शांति देवी, बलबीर सिंह, मनोहारी देवी, बचे सिंह आदि मौजूद रहे। लैंसडौन में भी सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेेकर 45 ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें