कोटद्वार। साधन समिति सचिव परिषद पौड़ी गढ़वाल के आह्वान पर चार सूत्री मांगों को लेकर साधन सचिव एक बार फिर से आंदोलन की राह पर उतर गए हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर साधन समिति सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिलाध्यक्ष सुबोध प्रकाश देवरानी और जिला मंत्री राजेश भंडारी ने बताया कि समस्त कैडर सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 20 जुलाई से 27 तक विभागीय सूचनाओं का प्रेषण बंद कर दिया जाएगा। 28 जुलाई से 11 अगस्त तक बैठकों का बहिष्कार प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि पूर्व में हुए समझौते के आधार पर सचिव परिषद की चार मांगों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। संगठन लंबे समय से सचिवों के राजकीयकरण, ग्रेड-पे का एरियर भुगतान, आवास भत्ता, ग्रेच्युटी, नकदीकरण का भुगतान और वेतन विसंगति दूर करने की मांग करता आ रहा है।