फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के तबादलों पर भड़के पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अपर कालाबड़ में आयोजित बैठक में सरकारी अस्पताल के डाक्टरों के तबादलों पर रोष जताया गया। परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र ही यहां से स्थानांतरित डाक्टरों के प्रतिस्थानी भेजने की मांग की। कहा कि अस्पताल के महत्वपूर्ण तीन डाक्टरों के तबादले से स्वास्थ्य सुविधा चरमरा गई है। जिले का महत्वपूर्ण अस्पताल होने के कारण कई विकासखंडों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकारी अस्पताल पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग उपचार कराने आते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही डाक्टरों का टोटा बना है। वे भी कोटद्वार उपचार करवाने आते हैं, लेकिन यहां से भी फिजिशियन, सर्जन और पैथालॉजिस्ट का स्थानांतरण कर देना और उनके बदले डाक्टरों की तैनाती न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कोटद्वार सरकारी अस्पताल में शीघ्र डाक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। बैठक में अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, जीपी बहुखंडी, जेपी खर्कवाल आदि मौजूद थे। चेेतावनी दी कि यदि जल्द ही डाक्टरों की तैनाती नहीं हुई तो पूर्व सैनिक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें